600 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल

दिल्ली/रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ को 600 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की मंजूरी मिली। इसमें स्टेट कैपिटल रीजन में दो लेन सड़कों को फोर लेन में अपग्रेड करने की योजना शामिल है।

रायपुर में जल्द चार नए पुलों का भूमि पूजन होगा। रायपुर से अन्य जिलों तक की सड़कें भी चौड़ी होंगी। गडकरी ने रायपुर-बिलासपुर छह लेन मार्ग और समृद्धि एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर जल्द भेजने को कहा है।

इसके अलावा NH-130A, NH-43 और NH-30 के उन्नयन और मजबूतीकरण कार्यों के लिए 115.95 करोड़ की मंजूरी दी गई है। बिलासपुर, केशकाल और कटनी-गुमला मार्गों पर नए निर्माण होंगे।

गडकरी ने राज्य में चल रहे 7000 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावित कार्यों की शीघ्र स्वीकृति के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “सड़कें विकास और सामाजिक बदलाव की रीढ़ हैं।”