रायपुर, 29 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर 3% कमीशन वसूली के आरोपों को सुशासन की पोल बताया है। ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है कि कमीशन नहीं देने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में हर विभाग में कमीशन फिक्स है और बिना मोटी रकम के कोई काम नहीं होता। बैज ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने जब डीएमएफ घोटाला उठाया, तो उन्हें नोटिस मिल गया। अब क्रेडा और जल जीवन मिशन में भी ठेकेदार भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रहे हैं।
कांग्रेस ने कहा कि पीएचई, आबकारी, कृषि जैसे विभागों में कमीशन के टारगेट तय हैं। राजनांदगांव में जल जीवन मिशन में 10% कमीशन की शिकायत की गई थी, लेकिन सरकार चुप है। नकली होलोग्राम से शराब बिक्री और 200 रु. के जग को 32,000 में खरीदे जाने जैसे मामलों को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।

