सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते युवक को आजाद चौक पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

रायपुर, 31 जुलाई। आजाद चौक थाना पुलिस ने ठाकरे चौक, रामकुंड में सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहे युवक होरीलाल ध्रुव (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 50 ग्राम गांजा, मिट्टी की चिलम, माचिस और अन्य सामान जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।