माना कैंप में निगरानी बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार

रायपुर। माना कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक निगरानीशुदा बदमाश को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रॉकी मिर्धा (32), निवासी 18 ब्लॉक माना कैंप, को आम रास्ते पर लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की सूचना पर पकड़ा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, एएसपी विवेक शुक्ला व सीएसपी लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।