रायपुर, 02 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्प के सिद्धहस्त कलाकार अजय मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने मंडावी को देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
