खरोरा में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नारद मंडावी (22), निवासी भीमखोज, थाना खल्लारी (महासमुंद) के पास से एक लोहे का चाकू जब्त किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। वैध दस्तावेज न दिखाने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।