भूपेश का “झूठासन”, विष्णु का “सुशासन” : डिप्टी सीएम साव का पलटवार

बिलासपुर। मुंगेली में सड़क निर्माण को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के 0.5 किमी की सड़क स्वीकृति के दावे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि “ये भूपेश का झूठासन नहीं, विष्णु का सुशासन है।”

उन्होंने बताया कि पिछले 20 माह में PWD विभाग ने 4492 करोड़ से अधिक लागत के 717 निर्माण कार्य स्वीकृत किए हैं। वहीं मुंगेली में ही 82 कार्यों के लिए 363 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

साव ने तंज कसते हुए कहा कि “पांच साल में पांच किमी सड़क नहीं बना पाए भूपेश अब झूठ की सड़क बनाकर राजनीति कर रहे हैं।”