तीन नाबालिग चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 जिलों की 5 वारदातों का खुलासा

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तीन विधि के साथ संघर्षरत बालकों को पकड़ा है, जिन्होंने रायपुर, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में 5 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
आरोपियों ने रायपुर के पंडरी और न्यू राजेंद्र नगर से 2 दोपहिया वाहन चोरी किए, जबकि गरियाबंद व दुर्ग में 2 सूने मकानों का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी पार की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और करीब 2.50 लाख रुपये के चांदी के जेवर जब्त किए हैं। तीनों के विरुद्ध संबंधित थानों में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।