विष्णुदेव साय ने अपना 62वाँ जन्मदिवस जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम में बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता से मनाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे और पूरा परिसर पारिवारिक माहौल में बदल गया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा, उनसे पढ़ाई और सपनों पर बातचीत की तथा चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “आपकी मुस्कान ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।”
आदिवासी समुदाय के बच्चों के बीच मनाया गया यह जन्मदिन उनके लिए यादगार और प्रेरणादायी बन गया।

