छत्तीसगढ़ से निर्विरोध चुने गए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह,बने राज्यसभा सांसद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ से राज्यसभा प्रत्याशी 
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को निर्विरोध सांसद बन गए हैं।
उन्हें छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है।  मंगलवार को छत्तीसगढ़  विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा है। दरअसल  यह सीट राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय के कार्यकाल खत्म होने के कारण खाली हुई थी। इसके बाद भाजापा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।