शराब तस्कर केवल दास लहरे को डोंगरगांव पुलिस ने रंगे हाथों शराब सहित पकडा


थाना डोंगरगांव – दिनांक 20.02.2024 को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों निर्देश पर उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ , शराब , चोरी के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, इसी तारतम्य मे दिनांक 20.02.2024 को थाना डोंगरगांव पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम अर्जुनी मे सिंगारपुर चौंक के पास एक व्यक्ति जो मात्रा से अधिक शराब रखकर कहीं ले जा रहा है कि सुचना पर थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर रवाना किया जो पुलिस टीम के द्वारा ग्राम अर्जुनी के सिंगारपुर चौक के पास, रेड कार्यवाही किया ,जहां पर एक व्यक्ति एक प्लास्टिक के चांवल के बोरी पीला नारंगी रंग का जिसे FAMILY लिखा है साथ मे रखकर खड़ा था जिसे पकड़कर पुछताछ कर चेक तो उनके पास से मात्रा से अधिक शराब मिला ,एवं व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज नही होने से मामला अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने मे आरोपी केवल दास लहरे पिता श्री टोमनलाल लहरे , जाति सतनामी , उम्र- 24 साल, पता- वार्ड नं0 08 पिनकापार , थाना देवरी , जिला बालोद , छ0ग0 के कब्जे से 54 नग पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 ml भरा हुआ सीलबंद छ0ग0 न‍िर्मित कुल मात्रा 19.720ml कीमती 4320/- रूपये धारा सदर मे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया है । शराब रेडकार्यवाही मे सउनि ईश्वर प्रसाद यादव, आरक्षक 1746 सत्येन्द्र डहरे , आर0 योगेश साहू 101 का विशेष भुमिका रहा है , थाना डोंगरगांव का रेड कार्यावाही सफल रहा है ।