गिरा पर्स लौटाकर ट्रैफिक जवानों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, SSP ने की सराहना

रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र के शांतिनगर चौक के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान सदानंद पटेल और जयंत वर्मा को शुक्रवार सुबह सड़क पर एक महिला यात्री का पर्स मिला, जिसमें मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे।

जवानों ने सजगता दिखाते हुए दस्तावेजों के आधार पर महिला से संपर्क कर उसे पर्स सुरक्षित लौटाया। महिला ने ट्रैफिक पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी दुर्लभ है।

इस सराहनीय कार्य पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और एएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला ने दोनों आरक्षकों की प्रशंसा की और अन्य जवानों के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।