बलेनो कार चोरी करने वाला आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार, लावारिस हालत में मिली गाड़ी

रायपुर। डी.डी. नगर क्षेत्र से चोरी हुई बलेनो कार के मामले में पुलिस ने मुंगेली निवासी आकाश कार्तिक उर्फ मोनू (25) को गिरफ्तार किया है।

23 जुलाई को कार मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति सर्वे के बहाने घर आया और चुपके से चाबी लेकर कार चोरी कर ले गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कार मुंगेली बाईपास रोड पर लावारिस हालत में खड़ी है, जिसमें बैटरी और चारों पहिए नहीं थे।

डी.डी. नगर पुलिस ने कार को बरामद कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई।