महासमुंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की। न्याय, अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता सब कुचले गए, एक लाख से अधिक लोगों को जेल में डाल अमानवीय यातनाएं दी गईं।
शांति बाई महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि भाजपा इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है।
साव ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब भी नहीं बदली, आज भी सत्ता के लिए संविधान से समझौता करती है। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों मोहन चोपड़ा, मनीलाल चंद्राकर समेत कई लोगों को सम्मानित किया।
संगोष्ठी में सांसद रूप कुमारी चौधरी, जिला अध्यक्ष येतराम साहू, चंद्रहास चंद्राकर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
