रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद सभी को मंत्रियों का इंतजार था। इस पर विराम लगाते हुए नामों का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ साय कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को होगा। 9 मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन के दरबार हॉल में होगा। इन मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, पांच ओबीसी, दो एसटी वर्ग से हैं। संभाग स्तर पर देखें तो रायपुर से 2,बिलासपुर से 2, सरगुजा से 3 मंत्री,बस्तर से एक और दुर्ग संभाग से एक मंत्री बनाए गए हैं। इनमें बृजमोहन अग्रवाल,रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल,केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल,ओपी चौधरी,लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा शामिल है विभाग का बंटवारा भी इनके मध्य जल्द किया जाएगा।
