रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से अब 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में सभी संभागायुक्तों व कलेक्टरों को आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले प्रति एकड़ 20 क्विटंल की दर से धान खरीदी की जा रही थी। 21 क्विंटल की पात्रता एक नवंबर से लागू होगी। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत 3100 रुपए प्रति क्विटंल की दर से धान खरीदी करने का वादा किया है। हालांकि इस संबंध में आदेश अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन आगे किसानों को जल्द फायदा पहुंचाने की बात कही गई है। इधर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर धान का बोनस वितरण का कार्यक्रम होगा।

