रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये कीमत की दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं।
पुलिस के अनुसार भनपुरी निवासी राजू सोनी के ई-रिक्शा से 24 जून की रात दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। मुखबिर की सूचना पर राय सिंह उर्फ प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बैटरियां चोरी कर एक दीपक उर्फ दीपू और दूसरी किशुन उर्फ किशन को बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

