रायपुर। डीडी नगर थाना पुलिस ने पुराने विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार श्रीराम अस्पताल के पीछे डंगनिया में पेट्रोल भराने जा रहे युवक और उसके भाई से पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज व मारपीट की गई। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। मामले में सावन यादव उर्फ मुन्ना यादव (19) और राज यादव उर्फ अमन यादव (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

