102 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जुपिटर और मोबाइल जब्त

रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 102 पौवा गोल्डन गोवा व्हिस्की, परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1.19 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मेटल पार्क रावांभाठा क्षेत्र में एक युवक जुपिटर से शराब ले जा रहा है। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी जितेन्द्र निषाद (22) के वाहन से 18.360 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।