रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस दौरान वर्ष 2025 के आवास मेले में आवास बुक करने वाले हितग्राहियों को लकी ड्रा के तहत कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एलईडी टीवी सहित विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह निर्माण मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने 7,388 संपत्तियों का विक्रय कर 1,532 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रशासनिक सुधारों के जरिए मंडल को नई पहचान दी गई है। इस अवसर पर नए लोगो के डिजाइनर अंशुल कश्यप को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

