पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

डोंगरगांव। राजनांदगांव में समाचार संकलन कर लौट रहे दो पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में प्रेस क्लब डोंगरगांव ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रेस क्लब ने कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, संरक्षक बालकृष्ण सिन्हा, सचिव दिवाकर सोनी, कोषाध्यक्ष राजा राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।