ब्रेकिंग : आईपीएस अफसरों का तबादला,अभिषेक मीणा को राजनांदगांव की कमान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने देर शाम आईपीएस अफ़सरों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक 7 भारतीय पुलिस सेवा व 1 राज्य पुलिस सेवा के अफसर का तबादला किया गया है।

राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी रायगढ़ अभिषेक मीणा को एसपी राजनांदगांव की कमान सौंपी गई है। एसपी बिलासपुर पारुल माथुर को डीआईजी एसीबी मुख्यालय रायपुर,एसपी नारायणपुर सदानंद कुमार को एसपी रायगढ़, एसपी कोरबा संतोष कुमार सिंह को एसपी बिलासपुर,एसपी गौरेला पेंड्रा मरवाही उदय किरण को एसपी
एसपी कोरबा, नारायणपुर एएसपी पुष्कर शर्मा को एसपी नारायणपुर,एएसपी दंतेवाड़ा योगेश कुमार पटेल को एसपी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है।