रायपुर | नगर निगम के सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत जोन-2 की टीम ने मौदहापारा सुभाष नगर में जीवीपी की सफाई कर घरों के कूलरों और नालियों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया।
जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे और स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवानिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सफाई मित्रों ने घर-घर जाकर डेंगू से बचाव संबंधी पंपलेट वितरित किए और मानसून में सतर्कता बरतने की अपील की।
