महंगाई, बिजली कटौती व खाद-बीज संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

डोंगरगांव। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, अघोषित बिजली कटौती और खाद-बीज की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव ने जोरदार प्रदर्शन किया। टिकेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आम जनता और किसानों की समस्याएं उठाईं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई, ईंधन संकट, लो वोल्टेज और खाद-बीज की किल्लत से आम जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार पर राहत देने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में विधायक दलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।