राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए के निर्माण में देरी पर सचिव नाराज

रायपुर, 23 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने, नियमित मॉनिटरिंग और तकनीकी जांच सुनिश्चित करने कहा। कवर्धा सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सड़क, भवन और पुल निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।