बेहतर समन्वय से निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : बंसल

रायपुर, 23 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मुंगेली जिले के दौरे में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने लोरमी बायपास सड़क का निरीक्षण कर कार्य समयसीमा में पूरा करने कहा। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने विभागीय समन्वय बढ़ाने, खराब सड़कों में पैचवर्क कराने तथा गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर कुन्दन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।