नवा रायपुर के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

रायपुर, 23 मई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को नवा रायपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज, आईटी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीपल गार्डन, महिला हॉस्टल समेत कई परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर को आधुनिक और विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।