रेलवे ने दी विशेष सुविधा,मेले के दौरान यहां रूकेंगी 2 एक्सप्रेस गाड़ियां

 

रायपुर। उत्तर मध्य रेलवे के अझई एवं छाता रेलवे स्टेशनों के बीच चैत्र नवरात्रि पर्व में ( 22 मार्च से 30 मार्च तक) करौली और नारी सेमरी मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस मेला में दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 18477/18478 पुरी –योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस एवं 18237/ 18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव दिया है।