रायपुर। दक्षिण रेलवे के मद्रास मंडल के मद्रास-अराकोणमके बीच ब्रिज का निर्माण किया जा जाएगा। यह कार्य 1 से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसकी जानकारी रेलवे ने दी है।
परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां
1. दिनांक 2, 3, 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 24 अप्रैल को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचीवेली एक्सप्रेस को परिवर्तन मार्ग मद्रास स्टेशन के स्थान पर मद्रास बीच स्टेशन होकर रवाना कोचीवेली के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी का अतिरिकत ठहराव पेरांबूर स्टेशन में दिया जा रहा है।
2. दिनांक 3, 4, 10, 11, 17, 18, 24, 25, 27 एवं 28 अप्रैल, को कोचीवेली से चलने वाली 22648 कोचीवेली-कोरबा एक्सप्रेस को परिवर्तन मार्ग मद्रास स्टेशन के स्थान पर मद्रास बीच स्टेशन होकर रवाना कोरबा के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी का अतिरिकत ठहराव पेरांबूर स्टेशन में दिया जा रहा है।
