रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भनपुरी स्थित पाटीदार समाज भवन में स्थानीय लोगों व युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी सुनी।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने योग दिवस, लोकतंत्र पर आपातकाल का असर, ट्रेकोमा से भारत की मुक्ति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच और पर्यावरण संरक्षण पर बात की।
इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
