बाल विवाह पर जागरूकता शिविर आयोजित

छुईखदान—जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में ग्राम माहराटोला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी सुनील कुमार ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव हेतु हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया।