कोरबा को मिले 22 नए डायल-112 वाहन, आपात सेवाएं होंगी तेज

रायपुर, 20 मई। कोरबा जिले को 22 नए अत्याधुनिक डायल-112 वाहन मिले हैं। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

इन वाहनों में जीपीएस, डैश कैमरा, आधुनिक कैमरा और स्मार्ट मोबाइल उपकरण जैसी सुविधाएं हैं, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी।

प्रदेश में डायल-112 फेज-2 के तहत सभी 33 जिलों में 400 आधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल उपलब्ध कराए गए हैं। सेवा के जरिए पुलिस, मेडिकल, फायर, महिला और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं एक मंच पर मिलेंगी।

कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौजूद रहे।