नई दिल्ली। संसद भवन के संविधान सदन में पूर्व लोकसभा स्पीकर एम.ए. अयंगर के जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी तथा लोकसभा के महासचिव उप्पल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एम.ए. अयंगर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एम.ए. अयंगर के संसदीय जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संसद की परंपराओं को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को याद किया। उपस्थित जनों ने उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
