रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश के बाद नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस अभियान में तेजी आई है। राज्य में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दंतेवाड़ा में 10 और बीजापुर में 1 नक्सली गिरफ्तार हुआ है। पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया है।
माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने एरिया डॉमिनेशन और कॉम्बिंग अभियान में तेजी आई है। पुलिस बल ने 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सामग्रियां जब्त की हैं। बस्तर अंचल में नक्सल घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने निर्देश दिए थे।

