विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

देश की सकारात्मक पहल का सशक्त मंच : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 131वीं कड़ी का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचार, सेवा और प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने एआई में भारत की बढ़ती ताकत, कृषि क्षेत्र में 500 से अधिक धान किस्मों की खेती, डिजिटल सुरक्षा, ‘वोकल फॉर लोकल’ और सामाजिक सरोकारों पर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी को नई ऊर्जा देने वाला सशक्त संवाद बन चुका है।