मनवा कुर्मी समाज के 80वें महाअधिवेशन में कई घोषणाएं
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम चांपा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी खूबचंद बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा को सशक्त समाज की आधारशिला बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हुए हैं, 25 लाख से अधिक किसानों से रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है तथा महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभ मिला है।
उन्होंने बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में तेज प्रयासों का उल्लेख करते हुए ग्राम नरदहा में 50 लाख व बलौदाबाजार में 25 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
