रायपुर। रायपुर पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में थाना गंज पुलिस व क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के पास 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। मामले में एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत सनी संतोष काले (22), निवासी पुणे (महाराष्ट्र) को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹4 लाख), मोटोरोला मोबाइल (₹20 हजार) और एप्पल मोबाइल (₹1.35 लाख) सहित कुल ₹5.55 लाख का मशरूका जब्त किया गया।
वयस्क आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर आगे भी सख्ती जारी रखने की बात कही है।
