सौर ऊर्जा से अनिल के घर में फैला उजाला, बिजली बिल से राहत

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से रायपुर जिले के सारागांव निवासी अनिल देवांगन को आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर राहत मिली है। उन्होंने अप्रैल 2025 में 3 किलोवाट का सोलर पैनल अपने घर की छत पर लगाया। इसके लिए उन्हें केंद्र से ₹78,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 का अनुदान मिला।
अनिल ने बताया कि योजना की जानकारी समाचार पत्रों से मिली और उन्होंने खुद ऑनलाइन आवेदन कर बिना किसी परेशानी के सोलर पैनल लगवा लिया। पहले हर महीने 3500-5000 रुपये तक का बिल आता था, अब पिछले तीन महीनों में बिल शून्य, ऋणात्मक और सिर्फ ₹1000 आया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए बताया कि यह योजना न केवल पैसों की बचत कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे रही है।
योजना का लाभ लेने के लिए pmsuryaghar.gov.in या मोबाइल ऐप पर पंजीयन कर आवेदन किया जा सकता है।