सरस्वती शिशु मंदिर में किशोर-कन्या भारती पदाधिकारियों ने ली शपथ

डोंगरगढ़/डोंगरगांव। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोंगरगांव में गुरुवार को किशोर भारती एवं कन्या भारती के पदाधिकारियों का गठन कर शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आचार्य हृदय राम पटेल ने पदाधिकारियों को दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शांति निर्मलकर, हेमा साहू, नेमूदास साहू, केशव पटेल सहित विद्यालय के आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।