शिक्षक, अभिभावक व समिति मिलकर करें काम, कोई बच्चा नहीं रहेगा पीछे : सतीश पाण्डेय

डोंगरगांव। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में नवगठित शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली मासिक बैठक गुरुवार को अध्यक्ष अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और शाला प्रबंधन समिति आपसी समन्वय से कार्य करें तो कोई भी बच्चा शिक्षा और अवसरों से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित और अभिभावक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य बी.एल. देवांगन, उपाध्यक्ष रंजू रत्नाकर, समिति सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।