डोंगरगांव। नगर पालिका परिषद के तीन नामनिर्दिष्ट पार्षद (एल्डरमैन) शनिवार 18 जुलाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। निकाय सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित प्रशासनिक समारोह में एसडीएम तीनों एल्डरमैन को शपथ दिलाएंगे।
नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 55(क) के तहत आयोजित समारोह में नामनिर्दिष्ट पार्षद गुलशन हिरवानी, राजीव वैष्णव और दयानंद सेन शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहेंगे।

