रायपुर। विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया। 13 से 18 जुलाई तक चल रहे विशेष अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है।
जिले को 3,893 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। विशेष दिवस पर 74 विद्यालयों में अभियान चलाकर 809 बालिकाओं का ऑनलाइन और 1,100 का ऑफलाइन पंजीकरण कर टीकाकरण किया गया। अभियान कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

