रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को अपने जन्मदिवस के मौके पर रायपुर में जनता से मिलेंगे। वे सुबह 10 से 11:30 बजे तक शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में आम जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 12 बजे राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जन्मदिन अवसर पर आज युवा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा कैलाश खेर का भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है स्टेट स्कूल मैदान में जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह होंगे शामिल।

