राजनांदगांव-डोंगरगांव सिनेमा लाइन निवासी श्री लखन सिंह राजपूत का शुक्रवार सुबह 10:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
श्री राजपूत अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह राजपूत एवं व्यवसायी जय राजपूत के पिता थे।
स्व. राजपूत अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से डोंगरगांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे डोंगरगांव स्थित निज निवास से निकाली जाएगी।
पत्रकार समाज एवं मित्रमंडली ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

