रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार 2 फरवरी को आजाद चौक अनुभाग में कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल ने दो पहिया वाहन में तीन सवारियों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना आजाद चौक में 7, थाना सरस्वती नगर में 10, थाना कबीर नगर में 2 एवं थाना आमानाका में 12, इस प्रकार कुल 31 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई कर कुल 9,300 रुपए जुर्माना किया गया।
