राजनांदगांव, 30 जून। नगर निगम ने वार्ड 49 के मोहड़ में विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से बने निषाद समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर मधुसूदन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भवन से समाज को सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए स्थायी स्थान मिलेगा। महापौर ने भवन में जल्द पानी की टंकी लगाने और भविष्य में भी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद संजय रजक व निषाद समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

