खाद्य एवं औषधि अधिकारी की कार्यप्रणाली की होगी जांच

राजनांदगांव, 30 जून। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने व्यापारी संगठनों की शिकायतों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी तरुण बिरला के कार्य व्यवहार और कार्यप्रणाली की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स, थोक किराना व्यापारी संघ, होटल-हलवाई संघ सहित अन्य संगठनों ने व्यापारियों को अनावश्यक परेशान करने के आरोप लगाए हैं। समिति को सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।