मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर मरीजों को राहत

मोहला, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित पात्र परिवारों को उपचार के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का लाभ प्राथमिकता व अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को मिलता है। इसके तहत लिवर, किडनी, हृदय प्रत्यारोपण, कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, हीमोफीलिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 हितग्राहियों को 4.50 लाख रुपए तथा वर्ष 2026-27 में अब तक 3 हितग्राहियों को 40 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है।