राजनांदगांव, 2 जुलाई। महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और अधिकारियों के साथ गुड़ाखू लाइन स्थित आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने औषधालय परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और जर्जर भवन हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
हाट बाजार में चबूतरों व दुकानों का अनुबंध नहीं कराने वालों को नोटिस जारी कर किराया वसूली करने, अनुबंध नहीं होने पर आबंटन निरस्त कर पुनः नीलामी की प्रक्रिया अपनाने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार में साफ-सफाई, जल निकासी और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

