सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर

राजनांदगांव, 30 जून। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन 1076, जन शिकायतों और लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि चौपाल आयोजित कर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने, स्कूलों में बच्चों के आधार सत्यापन, एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज उपलब्धता, एग्रीस्टेक पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवतियों की निगरानी और पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की गई।